अंडर-15 वुमेंस वनडे ट्रॉफी-कै. रूपसिंह स्टेडियम में खेले जायेंगे 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक क्रिकेट मैच

ग्वालियर. भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड (BCCI) देश में पहली बार अंडर 15 वूमेंस क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन कर रहा है। इस ट्रॉफी के लीग मैचों की मेजबानी ग्वालियर चम्बल डिवीजन को मिली है। टूर्नामेंट के ग्रुप बी के लीग राउण्ड के मैच 26 दिसम्बर से 3 जनवरी तक ग्वालियर चंबल डिवीजन में खेले जायेंगे। ग्रुप बी में दिल्ली , झारखंड, बिहार, गोवा, सिक्किम और सौराष्ट्र की टीमें शामिल होगी।

पूल बी में 6 टीम शामिल होंगी
पूल बी के अंतर्गत यहां पर दिल्ली, झारखंड और सौराष्ट्र के साथ बिहार, गोआ और सिक्किम की टीम अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगी। लीग में पहले दिन 26 दिसंबर को कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर दिल्ली और सौराष्ट्र, सिंधिया स्कूल फोर्ट पर झारखंड और सिक्किम तथा मुरैना में बिहार और गोआ की टीम के बीच मुकाबला होगा।

आपको बता दें कि पहली बार चम्बल डिवीजन के मुरैना मैदान पर मैच होंगे। टूर्नामेंट के मैच ग्वालियर के जीडीसीए के कैप्टन रूपसिंह स्टेशन और सिंधिया स्कूल फोर्ट के मैदान पर होंगे। हर दिन 3 मैच खेले जायेंगे। इस तरह यहां कुल 15 मैच आयोजित किये जायेंगे। आपको बता दें कि बीसीसीआई अगले साल से महिला इंडियन प्रीमियर लीग भी लांच करने की योजना बना रहा है। इसके लिये बीसीसीआई ने सभी प्रदेश के क्रिकेट बोर्ड्स को सूचित कर दिया है।
वहीं महिला एशिया कप के मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 13 रनों से हरा दिया था। पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर से निदा डार ने शानदार 56 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान मारूफ ने 32 रन बनाये। भारत की ओर से दीप्ती शर्मा ने 3 विकेट लिये और पूजा वस्त्रकार ने 2 विकेट अपने नाम किये।
इस स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम 124 रनों पर ढेर हो गयी। भारत की ओर से कोई भी महिला खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने 17, हेमलता ने 20, रिचा घोष ने 26 रनों की पारी खेली।ै पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चलकाये। वहीं सादिया इकबाल ने 2 और निदा डार ने भी 2 विकेट चटकाये। निदा डार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हमारा लक्ष्य, बोर्ड के उद्देश्य की पूर्ति करने के साथ आयोजन को सफल बनाना है। ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। चंबल के लिए थोड़ा चैलेंजिंग है, क्योंकि बोर्ड का उनके यहां पहला आयोजन होगा।
प्रशांत मेहता, अध्यक्ष जीडीसीए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *