बस आग को गोली बनी बस में 9 लोग जिन्दा जले और कई घायल
नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद बस आग का गोला बन गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस सहादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कई बस यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, शुरूआती तौर पर हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई है। पुलिस और फायरब्रिगेड ने बस से यात्रियों को निकाला। यह हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर तड़के हुए। ऐसा बताया जा रहा है कि लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों का अस्पताल ले जाने के बाद एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। नासिक पुलिस के मुताबिक बस से रेस्क्यू किये गये लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की तादाद बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
