कार लूट का पर्दाफाश, आरोपी को मय कार सहित गिरफ्तार
ग्वालियर जिले में लंबित चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाषों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 29 सितम्बर को थाना घाटीगांव क्षेत्र के महारामपुरा तिराहा के पास दो अज्ञात बदमाषों द्वारा अर्किटा कार, मोबाइल व नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था क्राईम ब्रांच तथा थाना घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
लूट का खुलासा करने के लिये सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा एवं एसडीओपी घाटीगांव हिना खान ने थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी घाटीगांव एसआई शैलेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त लूट की घटना का पर्दाफाष करने जुटे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाष में मुरार, गोले का मन्दिर, डीडी नगर, जडेरूआ का पुरा, महाराजपुरा, लक्ष्मणगढ़, मालनपुर, गोहद चौराहा पर तलाष की गई। 6 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि थाना घाटीगांव क्षेत्र से अर्टिका कार लूटने वाले आरोपियों को लूटी गई कार सहित स्यावरी गांव के पास देखा गया है। 07 अक्टूबर को तकनीकी साक्ष्य व सूचना के आधार पर बताये स्थान पर पहुंची, तो एक गाड़ी खड़ी दिखी पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध आरोपियों की घेराबंदी की गई तो गाड़ी से 3 लोग उतरकर भागने लगे। भाग रह आरोपियों में एक आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया, शेष 2 आरोपी खेतों में खड़ी फसल में होकर भाग गये। पकड़े गये आरोपी से भागने वाले आरोपियों के संबध्ंा में पूछने पर उसके बताया कि भागने वालों में से एक पिंटो पार्क गोले का मन्दिर तथा दूसरा ग्राम चंदारा गोहद का रहने वाला है और पकड़े गये आरोपी ने स्वयं को ग्राम पारसेन थाना बिजौली का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से लूटी गई कार के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसके भागे एक साथी व उसके द्वारा मोहना से शीतला माता के लिये गाड़ी किराये पर ली थी और रास्ते में मेरे साथी द्वारा कार चालक की कनपटी पर कट्टा रखकर पीछे की सीट पर खीच लिया था और उसके बाद मैं कार चलाकर ले गया था। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर लूटी गई अर्टिका कार को बरामद कर लिया गया है और मौके से भागे आरोपियों की तलाष की जा रही है। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लूटे गये रूपये हम लोगों ने आपस में बांटकर खर्च कर लिये हैं तथा लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल गोहद जिला भिण्ड में रहने वाले उसके एक साथी के पास है एंव लूट की घटना में प्रयुक्त कट्टा व मोबाइल उसके फरार साथी के पास होना बताया।
ज्ञात हो कि 29 सितम्बर को कार चालक फरियादी रामेष्वर खटीक निवाी एरीकेषन कालोनी, मोहना जिला ग्वालियर द्वारा थाना घाटीगांव पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की थी कि वह 29 सितम्बर को सुबह 10ः30 बजे के लगभग सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक एमपी07-सीएल-0112 से मोहना से ग्वालियर जाने के लिये निकला था, मोहना बस स्टेण्ड से 2 लड़के ग्वालियर जाने की बोलकर मेरी कार में बैठ गये थे। महारामपुरा तिराहा, काली माता मंदिर के पास पहुंच तो पीछे बैठे लड़के ने साफी से मेरा गला दबा दिया और एक लड़के ने मेरी कनपटी पर कट्टा लगा दिया था। एक लड़का कार चलाकर आंतरी-तिलावली रोड पर ले गया जहां जंगल में मुझे छोड़कर अर्टिका कार, 25 हजार नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाइल, आधार कार्ड लूट कर ले गये।
