महिला मेराथन का यशोधरा राजे सिंधिया रैली का करेंगी नेतृत्व, ज्योतिरादित्य और नरेन्द्रसिंह भी रहेंगे मौजूद
ग्वालियर महिला मेराथन की तैयारियों को लेकर बैठक शुक्रवार की शाम 5 बजे जीवाजी क्लब में आयोजित की गई।।इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की, शहर के सामाजिक संगठनो, भाजपा महिला मोर्चा स्कूल कॉलेज के प्रतिनधियों ने हिस्सा लिया
निःशुल्क मेडिकल जांच कैम्प
आज सम्पन्न बैठक में महिला मैराथन के सीनियर, जूनियर वर्ग व महिला सशक्तिकरण रैली पर विस्तृत चर्चा हुई। फिनिशिंग पॉइंट MLB कॉलेज पर IMA द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए सुबह 7 से 9 बजे तक निःशुल्क मेडिकल जांच कैम्प लगाया जाएगा।।
यशोधरा राजे सिंधिया रैली का करेंगी नेतृत्व
यशोधरा राजे सिंधिया रैली का नेतृत्व करेंगी, रैली फ्लैग पॉइंट से MLB पर सम्पन्न होगी, जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। तदुपरांत भजन प्रस्तुति अम्मा महाराज की छतरी में पुष्पांजली सभा के रूप में की जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रमो में कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति प्राप्त हो गई है।।
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सांसद विवेक शेजवलकर, जय भान सिंह पवैया,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक पूर्व, महापौर व स्थानीय वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है। उनकी सहमति की उम्मीद है। आज बैठक में चर्चानुसार सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा चिन्हित रुट पर मैराथन का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।।
बैठक के महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, सुमन शर्मा, समीक्षा गुप्ता, डॉ प्रियम्बदा भसीन, मंजू श्री, अपर्णा पाटिल, अंजलि बत्रा, संदीप जैन, केशव गुर्जर, शिववीर सिंह भदौरिया ने संबोधित किया।।
