मेरे अलावा यह बात किसी में बोलने की ताकत नहीं -कैलाश विजयवर्गीय

इन्दौर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने इन्दौर की स्वच्छता को लेकर अधिकारियों और सफाई मित्रों पर अपनी राय दी है। विजयवर्गीय ने कहा है कि इन्दौर की स्वच्छता केवल सफाई मित्रों की वजह से है। इसका श्रेय अधिकारियों को देना बन्द हो, क्योंकि अगर अधिकारी इतने ही सवक्षम थे वह दूसरे शहरों को साफ क्यों नहीं कर पाये।
अधिकारियों को श्रेय देना बंद करें
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय उस वक्त ब्यूरोक्रेट्स पर मुखर हो गयेे। ज बवह इंदौर में आयोजित स्वच्छता सफाई कर्मचारी सम्मान में मंच से सभी को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह में उन्होंने मंच से कहा है कि इन्दौर की स्वच्छता का श्रेय अधिकारियों को मत दीजिये। अधिकारियों की मालिश करना बंद करो। इन्दौर शहर की जनता और सफाई मित्रों के कारण है। उन्हीं की वजह से इन्दौर नम्बर वन बना है। विजयवर्गीय ने कहा है कि यदि अधिकारी इतने योग्य होते तो यहां के कमिश्नर उज्जैन कलेक्टर बनकर गये उज्जैन को नम्बर वन बना पाये क्या। उज्जैन में जो पहले अधिकारी थे वह यहां आ गये क्या वह उज्जैन को नम्बर वन बना पाये थे क्या।
मेरे अलावा किसी ओर में बोलने की ताकत है क्या
‘‘कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुझे मालूम नहीं कि मैं बहुत कड़वी बात बोलता हूं। लेकिन यह बहुत जरूरी है। क्योंकि मेरे अलावा किसी में ताकत भी नहीं है कि बोल दें। विजयवर्गीय ने दो टूक कहा है कि ज्यादा अधिकारियों की मालिश मत किया करो। इस इंदौर को अगर नम्बर वन बनाया है तो इन्दौर की जनता ने बनाया है। लेकिन आप जनता को नहीं, अधिकारियों को श्रेय देते हो, अरे अधिकारी में अगर दम होता तो यहां के कलेक्टर (नाम नहीं बताया) उज्जैन गये थे उसे फर्स्ट बना पाये क्या’’
आपको बता दें कि इन्दौर हाल ही में लगातार 6वीं बार देश का सबसे साफ शहर बना है। ऐसे में इंदौर की स्वच्छता पर दिया गया कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इन्दौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे शहर के कई दिग्गज चेहरे मौजूद रहे और साथ ही समाज के कई प्रतिष्ठितजन भी इस अवसर पर अपनी हाजिरी दर्ज करवाने पहुंचे। इस आयोजन में नगरीय प्रशासन एवं आवास प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी समेत इन्दौर के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि एवं आयुक्त की उपस्थिति में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर सफाई मित्रों का सम्मान हुआ। जहां विजयवर्गीय ने यह बयान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *