आरटीओ एचके सिंह के पदभार संभालते ही अग्निवीरों के लिये बसों की व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली

ग्वालियर. सागर में अग्निवीर भर्ती रैली 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिये गुरूवार से अल्यर्थी रवाना होंगे। इस पर शहर की कानून व्यवस्था में शांति रहीं, इस पर परिवहन आयुक्त संजयकुमार झा ने अग्निवीरों को भर्ती रैली में बेहतर तरीके से पहुंच सके इस दिशा में ग्वालियर आरटीओ एचके सिंह को पदभार संभालते हुए अग्निवीरों को डेडिकेटिड बसों की व्यवस्था करने में लगा दिया है। आरटीओ एचके सिंह ने बताया इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से बात हो गयी। अग्निवीरों की रवानगी के आवश्यक बसों को जुटाने के लिये 80 डेडीकेटिड बस की व्यवस्था की जा रही है।
अग्निवीरों के लिये 80 डेडीकेटिड बसों की व्यवस्था
परिवहन आयुक्त संजय झा के अनुसार सागर में सेना भर्ती रेली के लिये 80 डेडीकेटिड बसों की व्यवस्था की जा रही है देर रात हमारे पास बसें आ जायेगी और उन्हें शुक्रवार की सुबह अग्निवीरों को भेजने के लिये बसें रवाना कर दी जायेगी। सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिये गुरूवार को अभ्यर्थी रवाना होंगे। पहले दिन श्योपुर के युवक भर्ती रैली में शामिल होंगे। वहीं ग्वालियर के युवकों की परीक्षा 8 अक्टूबर को है। रात 10 बजे तक अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर रिपोर्टिंग करना है। इसके चलते 6 अक्टूबर से ही अभ्यर्थी यहां रवाना होंगे। इसके चलते बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। श्योपुर के कई युवक बुधवार की रात को भी रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *