तुलसीराम सिलावट ने लिया एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा
ग्वालियर सुनियोजित विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे एयरपोर्ट के विस्तार का शिलान्यास 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरूवार को मेला मैदान पहुँचकर शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर निर्देश दिए कि शिलान्यास समारोह की सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएँ। साथ ही पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे कार्यक्रम में सुविधाजनक तरीके से संभाग के सभी जिलों से आ रहे नागरिक शामिल हो सकें। साथ ही यातायात भी बाधित न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध करने पर बल दिया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल व अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
