अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन के साथ भोपाल पहुंचे, जया बच्चन ने खेली सिंदूर से होली

भोपाल. अभिनेता अभिषेक बच्चन विजयादश्मी के मौके पर अपनी मां जया बच्चन के साथ अपने ननिहाल यानी भोपाल पहुंचे। इस बीच अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या भी उनके साथ मौजूद थी। यहां उन्होंने टीटी नगर में स्थित मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। जबकि जया बच्चन ने एक बंगाली रस्म भी पूरी की। वहीं जया बच्चन और अभिषेक बच्चन को देखने के लिये भोपाल में लोगों की भीड़ उमड़ आयी। जहां कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
मां दुर्गा की पूजा की
अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन के साथ भोपाल के टीटी नगर पहुंचे जहां उन्होंने दुर्गा पण्डाल में माता की पूजा की। हालांकि दोनों यहां केवल 5 मिनट ही रूके लेकिन इतने में ही लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। आपको बता दें कि भोपाल के टीटी नगर में कालीबाड़ी में बंगाली समाज ने दशहरे के मौके पर सिन्दूरी खेला का आयोजन किया गया था। जया बच्चन जहां पूजा करती दिखाई दी तो वहीं अभिषेक बच्चन ने भी मां को नमन किया। इस बीच अभिषेक के साथ उनके फैंस सेल्फी लेते दिखाई दिये। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अपने फैंस से बात करने में व्यस्त दिखाई दिये। इसके बाद वह अपनी नानी के घर के लिये रवाना हो गये। आपको बता दें कि जया बच्चन की बहन रीता भादुड़ी भोपाल में ही रहती है। जिससे उनके परिवार का यहां आना जाना लगा रहता है।
सिन्दूर से खेली होली
जया बच्चन ने इस बीच एक खास रस्म भी पूरी की। जहां दशहरे पर बंगाली समाज के अनुसार मान्यता है कि मां दुर्गा सप्तमी पर मायके आती हैं। यहां उनका भव्य स्वागत होता है। जहां मां को उनका प्रिय तिल और नारियल के लड्डू का भोग लगता हे। शाम को बंगाल से आये पुजारी आरती करते हैं। जिसके बाद विजयदशमी पर वह वापिस ससुराल जाती है। इसलिये दशहरे के पर्व पर सभी बंगाली समाज की महिलाओं ने सिन्दूर से होली खेली। देवी जी को सिन्दूर लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ में आयोजन किया गया था। जया बच्चन ने भी भोपाल में यह रस्म पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *