ग्वालियर में आरएसएस के स्थापना दिवस निकाला गया पथसंचलन

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर विजयादशमी उत्सव गुरूवार को सिटीसेंटर के मॉडल टाउन कॉलोनी से स्वयंसेवको का पथ संचलन निकाला गया जो कि सनवेली पर पहुंच कर समाप्त हुआ है। इस मौके पर शहर के 14 जगह से पथ संचलन निकाला गया। तरूण स्वयंसेवकों ने आकर्षक घोष वाद्य दल के साथ साथ नगर में मंत्रमुग्ध कर देने वाला पथ संचलन किया गया। इस बीच कई संस्थाओं ने स्वयं सेवकों का पुष्प- वर्षा कर स्वागत किया गया।

रामकृष्ण नगर में 7 स्थानों से संचलन निकाला गया

रामकृष्ण नगर में कुल सात स्थानों से संचलन निकाला गया सभी स्थानों पर लगभग 50 से 60 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में हिस्सा लिया सभी बस्ती प्रमुखों के नेतृत्व में अलग-अलग मार्गों से संचलन निकाला गया वही सिरोल बस्ती का संचलन अचलनाथ रेजीडेंसी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर एमके सिटी के सामने से होता हुआ सन वैली में पहुंचा जहां पर समापन कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से सन वैली एमके सिटी विंडसर हिल डीबी सिटी एवं मॉडल टाउन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया यह जानकारी नगर कार्यवाह प्रदीप शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *