विजयादशमी पर देवघर स्थित गोरखी में की पूजा अर्चना, साथ में थे महाआर्यमन राजशाही पोशाक में

ग्वालियर. हिन्दू पर्व विजयादशमी जीत और जश्न का होता है। जिसे राजघरानों में मनाये जाने की परंपरा अलग ही अन्दाज की होती रहीे हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर राजघराने में इसी प्रकार की झलक शुक्रवार को दिखाई दी जिसमें सिंधिया परिवार के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने सुपुत्र महाआर्यमन के साथ राजसी गद्दी पर बैठे और बाकायदा राजपरिवार के ध्वज के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस बार विजयादशमी पर पहले मांडरे की माता, देवघर गोरखी और छ़त्री मंें पूजन किया।

सिंधिया राजघराने में शाही अंदाज में विजयादशमी मनाये जाने की परंपरा कायम है। जिसमें सिंधिया परिवार पूरा ग्वालियर के जयविलास पैलेस में इसदिन एकत्रित होता है। इस दिन सिंधिया परिवार एक साथ कुलदेवी -देवताओं की पूजा अर्चना करता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के गोरखी स्थित देवघर में राजशाही पोशाक पहनकर पूजा अर्चना करने पहुंचे और उन्होंने अपने कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।

राजशाही परिधान में थे महाआर्यमन
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी मौजूद थे। वह भी राजशाही पोषाक में नजर आये। पूजा के बाद सिंधिया अपनी कुलदेवी के दर्शन करने मांडरे की माता के दरबार पहुंचे। सिंधिया राज परिवार ने शमी पेड़ की पूजा भी की। इस शमी पेड़ की पूजा को सिंधिया राज परिवार वर्षा से इस परंपरा को निभाता चला आ रहा हे। हमेशा की तरह इस वर्ष भी पूजा के दौरान सिंधिया राजपरिवार के साथ-साथ सिंधिया राजघराने के सरदार और उनसे जुड़े लोग शामिल होते हैं।
