GWALIOR में वर्षा कर सकती है रावण दहन का रंग फीका

ग्वालियर. बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब की वजह से हवा में नमी आना शुरू हो गई है। इससे शहर सहित जिले में वर्षा का दौर चालू हो गया है। दशहरे के दिन वर्षा रावण दहन में खलल डाल सकती है। छह व सात अक्टूबर के तेज वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। क्योंकि यह सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए गुजरने वाला है। बुधवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप नहीं निकली। उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 33 डिसे रिकार्ड हो सकता है।

मौसम विभाग ने दो दिन ग्वालियर से मानसून के विदाई की औपचारिक घोषणा कर दी है। विदाई के दूसरे दिन ही सुबह से शहर में बादल छा गए। इस दोपहर 12 बजे तक तेज धूप नहीं निकल सकी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद गर्मी बढ़ने लगी। गर्मी के कारण मौसम बदल गया। काली घटाएं छा गई। लश्कर व सिटी सेंटर, थाटीपुर में काली घटाएं छा गई। रुक-रुक आधा घंटे तक तेज वर्षा हुई, जिससे सड़कों पर जल जमाव हुआ। उमस से राहत मिल गई। शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम विभाग में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिसे अधिक रहा। तापमान सामान्य से ऊपर रहने की वजह से उमस का अहसास रहा। मानसून विदाई के 24 घंटे के बाद ही शहर में वर्षा हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *