GWALIOR में कैफे की आड़ में नशा कराने वाले राडार पर, 5 जगह आबकारी की दबिश, 2 रेस्त्रां में चल रही थी शराबखोरी

ग्वालियर. कैफे की आड़ में नशा कराने वाले राडार पर आ गए हैं। मंगलवार शाम को आबकारी विभाग की टीम सिटी सेंटर इलाके में चल रहे ऐसे कैफे और रेस्टोरेंट पर पहुंची, जहां कैफे की आड़ में नशा कराया जा रहा था। पांच जगह आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी, दो जगह शराबखोरी चल रही थी। इन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम जैसे ही सिटी सेंटर इलाके में दबिश देने पहुंची तो पहले कैफे पर पहुंचते ही आसपास के कैफे और रेस्टोरेंट में खबर पहुंच गई। जिसके चलते दूसरी जगह स्थिति सामान्य मिली। आबकारी विभाग की टीम ने तो कार्रवाई की, लेकिन पुलिस की ओर से यहां सर्चिंग तक नहीं की गई।

युवाओं को हुक्का से लेकर शराब तक परोसी जा रही
शहर के सिटी सेंटर सहित अन्य पाश इलाकों में कैफे की आड़ में नशे के अड्डे चल रहे हैं। यहां हुक्का लाउंज चलाये जा रहे हैं, अवैध रूप से शराबखोरी कराई जा रही है। यहां तक कि सूखे नशे का सामान भी युवाओं को उपलब्ध कराकर नशे की लत लगाई जा रही है। इस तरह के नशे के अड्डों की पड़ताल कर खुलासा किया, किस तरह से यहां हुक्का से लेकर शराब तक परोसी जा रही है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम हरकत में आई। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में टीम सिटी सेंटर इलाके में शाम करीब 7.30 बजे पहुंची। यहां पांच जगह छापे मारे, जिसमें से दो जगह युवक शराबखोरी करते मिले। इसके चलते संचालक और शराब पीने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आबकारी टीम के पहुंचते ही यहां हड़कंप मच गया। कुछ कैफे से तो अंदर बैठे युवकों ने दौड़ लगा दी। पहले कैफे पर पहुंचते ही कार्रवाई की खबर फैल गई।

इन कैफे एवं रेस्टोरेंट पर मारा छापा
रेड स्टोन
रेंजर कैफे
टीडीआर, द डार्क रूम
चावला चिकन
हैश टैग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *