ग्वालियर में मानव तस्करी गैंग से पूछताछ, दिल्ली के एजेंटों का भी खुलासा

ग्वालियर. ग्वालियर में बच्चियों की खरीद फरोख्त और देह व्यापार के लिए बदनाम हो चुके बदनापूरा गांव में से पांच बालिकाओं को पुलिस ने बरामद किया है। इन बालिकाओं को खरीदने वाले भी पकड़े गए हैं। इन्हें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर यहां रखा गया था। इनकी शादी जबरन करा दी है। पुलिस ने जिन मानव तस्करी में शामिल आर्पिटों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ में दिल्ली तक के कुछ तस्करों के नाम पता लगे हैं। जो देश के अलग अलग राज्यों में बच्चियों की खरीद फरोख्त करते हैं। अब इन तक पहुंचने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। जिससे इन आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

बदनापुरा गांव में पुलिस ने रविवार तड़के चार बजे दबिश दी थी। इस दिन यहां से तीन किशोरियां बरामद की गई थी। बुधवार को पुलिस ने फिर यहां दबिश दी, यहां से दो बालिकाओं को बरामद किया गया। इनमे से एक बालिका पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली है, उसे तीन साल पहले यहां लाकर शादी करवा दी गई थी। उस समय उसकी उम्र महज 13 वर्ष थी। दूसरी बालिका बदनापुर की ही रहने वाली थी। दोनों की शादी काम उम्र में कर दी गई। क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि बदनापुरा में दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल तक के एजेंट सक्रिय हैं। यह लोग यहां बच्चियो की खरीद फरोख्त करते हैं। इनके नाम और मोबाइल नंबर मिले हैं, इस आधार पर इनकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग भी अब बदनापुरा गांव में सर्वे करेगा। हर एक घर का यहां सर्वे कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *