जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए हैं। शोपियां के द्राच इलाके में मंगलवार रात से चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया, जबकि शोपियां के ही मूलू इलाके में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी ढेर हुआ है। मूलू में मुठभेड़ जारी है। द्राच इलाके में मारे गए दो आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद पुलवामा के पिंगलाना में 10 अक्टूबर को SPO जावेद डार की हत्या और पुलवामा में 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की हत्या में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, द्राच में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सरकार ने अवैध गतिविधियों में शामिल 10 लोगों को आतंकी घोषित किया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवैध गतिविधियों में शामिल 10 लोगों को UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। यह सभी हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और कई अन्य आतंकी संगठनों के सदस्य हैं। इनमें हबीबुल्लाह मलिक, बासित अहमद रेशी, इम्तियाज अहमद कांडू, जफर इकबाल, शेख जमील उर रहमान जैसे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *