बदनापुरा में घर-घर चला तलाशी अभियान में संदिग्घ दो लड़कियों के दस्तावेज मिले में विरोधाभास, निगरानी में लिया गया

बदनापुरा में सर्चिंग के दौरान पूछताछ करते हुए क्राइम ब्रांच की महिला पुलिसकर्मीग्वालियर. क्राइम ब्रांच और राजस्व और नगरनिगम की संयुक्त टीम की देखरेख में हर घर की जांच की गयी। बदनापुरा में सर्वे करने पहुंची टीम ने सबसे पहले सर्च किया कि घर में कितने लोग रहते है इन लोगों का आपस में क्या कनेक्शन है। इसकी जानकारी एकत्र की गयी और यहां पर रहने वाली बच्चियों से भी बातचीत कर जानकारी जुटायी गयी। इसके बाद टीम यहां पर बने घरों का फिजीकली निरीक्षण किया। जिससे पता चल सके कि किस घर में बाहर जाने के चोर रास्ते हैं। पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक-एक परिवार का लेखा-जोखा तैयार कर लिया है। CSP  क्राम ब्रांच ऋषिकेश मीणा ने बताया कि अब आगे जब भी पुलिस एक्शन लेगी तो एक भी सदस्य यहां पर ज्यादा या कम मिला तो उनके बारे में विस्तार से पूछताछ की जायेगी। जिससे आसानी से इनको यहां पकड़ा जा सके और मानव तस्करी पर भी रोक लग सके।

नगर निगम,  सीएमएचओ,  महिला बाल विकास की टीम पहुंची

मंगलवार को पुलिस एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ पहुंची है। इस बार पुलिस के साथ नगर निगम का अमला, सीएमएचओ की टीम के साथ महिला बाल विकास विभाग के अफसर मौजूद थे। पुलिस की टीम ने एक-एक घर का वेरीफिकेशन किया है। यहां वेरीफिकेशन के दौरान एक धनावत परिवार के घर से दो लड़कियां और संदिग्ध मिली हैं। इनका तत्काल कोई रिकॉर्ड यह परिवार नहीं दे पाया। जो डॉक्यूमेंट दिए थे वह प्रारंभिक पड़ताल में जाली नजर आ रहे थे। जिस पर दोनों लड़कियों को निगरानी में लेकर पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। धनावत को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन लड़कियों के संबंध में भी पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला
मुरैना-ग्वालियर बॉर्डर पर शहर के पुरानी छावनी इलाके में आने वाला बदनापुरा गांव मानव तस्करी और देह व्यापार के लिए लड़कियों की खरीद फरोख्त के लिए हमेशा से बदनाम रहा है। यहां कई बार पुलिस को नाबालिग लड़कियां मिली हैं। यहां लड़कियों की खरीद फरोख्त होती है। जब भी गांव में पुलिस एंट्री करती है तो गांव के लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ता है। रविवार को ग्वालियर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्शन के तहत “ऑपरेशन शक्ति’ चलाकर बदनापुरा में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। करीब 150 पुलिस जवानों व अफसरों के साथ पुलिस, क्राइम ब्रांच व लाइन से फोर्स लेकर पुलिस अफसरों ने बदनापुरा के रेड लाइट एरिया को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने जब दबिश दी तो गांव में हड़कंप मच गया। विरोध करने की सोच रहे गांव के लोग पुलिस फोर्स को देख सहमे से खड़े रह गए। पुलिस ने एक-एक घर में सर्चिंग की तो बदनापुरा के 5 घरों से पुलिस ने 6 नाबलिग बच्चियों को बरामद किया था, जिनकी उम्र 10 से 16 वर्ष है। इसके साथ ही 2  युवकों को भी गिरफ्तार किया था। एक युवक पुलिस के हाथ से निकल गया है। इनमें से तीन लड़कियों से संबंधित दस्तावेज गांव के लोगों ने दिखा दिए हैं। पर तीन के दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने उनको CWC (बाल कल्याण समिति) के सामने पेश कर बालिका आवास गृह में सुरक्षित पहुंचा दिया था।

पुलिस का मानना है कि
इस मामले में एसएसपी अमित सांघी ने बताया है कि मंगलवार को चलाये गये तलाशी अभियान में एक युवती मिली है जिसके दस्तावेज संदिग्ध नजर आ रहे हैं। युवती को निगरानी में लिया गया है जिस पर घर से वह मिली है कि उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *