सायबर टीम ने फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी. बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपियों को किया ट्रेस

ग्वालियर – पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर महिलाओं को परेशान करने के संबंध में शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। CSP  मुरार/DSPअपराध ऋषिकेश मीणा ने थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच ने सायबर क्राइम टीम को उक्त शिकायती आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। अज्ञात आरोपियों के द्वारा दोनों फरियादियाओं को परेशान व बदनाम करने की नियत से इंस्टाग्राम व फेसबुक तथा रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व फोटो भेजे गये। जिससे दोनों फरियादिया मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित रहीं। पुलिस द्वारा दोनों फरियादियाओं की मानसिक स्थति को देखते हुए उनकी काउन्सिलिंग भी कराई गई तथा अज्ञात आरोपियों को शीघ्र ट्रेक कर पकड़े का भरोसा भी दिलाया गया।
ग्वालियर पुलिस की सायबर क्राइम टीम द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना पाया गया कि आरोपी फर्जी सिम से इन्टरनेट उपयोग करके इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों को ट्रेस किया गया और उक्त प्रकरण के दोनों आरोपीगणों को सायबर टीम ने नोएडा से हिरासत में लेकर ग्वालियर लाये, और पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक स्थानीय महिला भी इन आरोपियों के साथ उक्त घटना में सम्मलित है, जिसे भी क्राईम ब्रांच टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। पकड़े गये 3 आरोपियों से पूछताछ की गई तो दोनों ही प्रकरणों में घटना को अंजाम देने वाले फरियादिया के जानने वाले लोग निकले जो परेशान करने के उद्देश्य से उक्त कृत्य कर रहे थे। आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व सिम को बरामद किया जाकर आरोपीगणों से पूछताछ की जा रही है।
आमजन के लिए सूचना
सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी अंजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट न करें और किसी भी अंजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न भेजें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *