दिव्यांग को मिली ट्राईसिकल
श्योपुर, कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान रेंगर मोहल्ला श्योपुर निवासी दिव्यांग भैरूलाल बैरवा को ट्राईसिकल प्रदान की गई तथा प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत राशन किट प्रदाय करते हुए फूड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पात्रता पर्ची के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर टीएन सिंह, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत गोविन्द सिंह राजावत, एसडीएम लोकेन्द्र सरल, डिप्टी कलेक्टर मनोज गढवाल सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान 79 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान सुनील जाटव को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर द्वारा पाण्डोला निवासी श्रीमती अंगूरी बाई आदिवासी के मछली पालन से संबंधित आवेदन पर पट्टे की अवधि दो माह बढाने के निर्देश दिये गये, महिला ने बताया था कि समूह के माध्यम से मछली पालन का कार्य गत वर्षो से किया जा रहा है। वर्तमान में पट्टे की अवधि खत्म हो गई है, जबकि उनके द्वारा मछली का बीज डाला गया था, इसलिए उन्हें दो माह की छूट प्रदान की जायें, जिससे वे मछली बीज से बडी हुई मछलियों को निकाल सकें। उन्होने इस दौरान वार्ड 19 निवासी श्रीमती जगन्नाथी बाई माहौर के भरण पोषण संबंधी आवेदन पर एसडीएम लोकेन्द्र सरल को कार्यवाही के निर्देश दियें।
