बदनापुरा में 50 फर्जी दस्तावेज और 2 संदिग्ध महिलाओं मिली, किया सीडब्ल्यूसी के हवाले, दस्तावेज की जांच रहेगी जारी
ग्वालियर. बदनापुरा में सुबह तड़के 6 बजे पुलिस सीएचएमओ और नगरनिगम की ज्वाइंट टीम पहुंची। इस बार यह बदलाव देखने को मिला कि पहले पुलिस पर पथराव या आंख दिखाने जैसे माहौल रहता था लेकिन इस पूरे बदनापुरा में डर का माहौल था। पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह 15 से 20 घरों के दस्तावेज की तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इन दस्तावेजों में विरोधाभास देखने को मिला।
दस्तावेजों में विरोधाभास में मिले आधार 2 संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम के हवाले कर दिया है। दस्तावेजों की छानबीन की कार्यवाही सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चला। इस कार्यवाही को सीएसपी ऋषिकेश मीणा लीड़ कर रहे थे।
500 रूपये में बनवाते थे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
दस्तावेजों की छानबीन में बदनापुरा में लड़कियों की खरीद फरोख्त तमामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दलाल पुलिस से बचने के लिये लड़कियों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाते थे। यह सटिफिकेट 500 रूपये में बहोड़ापुर के आनंदनगर में चलने वाले एक कियोस्क सेंटर से बनवाये जाते थे। पुलिस ने कियोस्क सेंटर पर दविश दी तो 50 फर्जी दस्तावेज मिले हैं। इनमें से 5 बदनापुरा के हैं। यहां से कुछ युवक-युवतियों को पूछताछ के लिये थाने पर लाया गया है।
