GWALIOR में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित रखने आई एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर तक खाली निकला

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पूर्व में भी लापरवाहियों के चलते कई जाने गवानीं पड़ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद मप्र का स्वास्थ्य विभाग अपने को पहले स्थान पर ले जाना तो दूर अपनी लापरवाहियों को ही दूर करने की ओर ध्यान देता नहीं दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां सोमवार की शाम मुरार इलाके में एक दुकान की छत अचानक गिर पड़ी। जिसके कारण छत के मलबे के नीचे 2 लोग दब गए। महादेव इलेक्ट्रिकल्स नाम की इस दुकान की छत गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए और मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए।

लेकिन यहां तो लापरवाही की इंतहा हो गई
वहीं जब मलबे में दबे लोगों के होने की पुष्टि हो गई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने लापरवाही की इंतहा कर दी। दरअसल इस एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर यहां खाली निकला। आपको बता दे कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची थी। ऐसे में एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलेंडर इसलिए बाहर निकाला गया, जिससे मलबे में दबे हुए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके, लेकिन यहां तो एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर ही खाली निकला, जिससे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *