ग्वालियर ट्रांसपोर्ट नगर में उबड़ खाबड़ सड़क की वजह से खतरे में पड़ी दो युवकों की जान

ग्वालियर. शहर की खराब सड़कें पहले से ही लोगों के लिए समस्या की वजह बनी हुई थी। खराब सड़कों की वजह से लोग विभिन्न शारीरिक परेशानियों से परेशान हैं। साथ ही वाहनों में बढ़ते मैंटेनेंश से भी परेशान हैं। लेकिन ये खराब सड़कें लोगों की जान के लिए खतरा भी बन रही हैं। ऐसा ही कुछ ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ। जब एक स्कूटर उबड़ खाबड़ सड़क की वजह से असंतुलित होकर गिरा और दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि ट्रक का टायर युवकों की उंगली के ऊपर से निकला और युवकों जान बच गई। लेकिन वो घायल हो गए।

ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें भी शहर की अन्य सड़कों की तरह खराब और गड्ढों वाली है। जिनकी वजह से यहां कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टर परेशान हैं, बल्कि उनकी जान भी खतरे में पड़ रही है। ऐसा ही सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ। जब ट्रांसपोर्टर हर्षित गोयल व सुधांशु स्कूटर से जा रहे थे। तभी सड़के गड्ढों की वजह से स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया। जैसे ही स्कूटर सड़क पर गिरा वैसे ही हर्षित और सुंधाशु भी सड़क पर जा गिरे। जैसे ही दोनों सड़क पर गिरे तभी उनके बगल से ट्रक गुजरा। दोनों ही ट्रक की चपेट में आने वाले थे। हालांकि तेज गति से आता ट्रक उनके बगल से गुजरा। हालांकि दोनों बच तो गए लेकिन उनकी उंगली ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे वह घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *