J&K DG की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आतंकी गुट ने कहा हमारा ऑपरेशन गृहमंत्री अमित शाह के लिए तोहफा

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के DG  जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य आरोपी और नौकर यासिर की मानसिक स्थिति और व्यवहार को लेकर। यासिर CCTV में भागता हुआ नजर आया था। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ शुरू हो गई है। हत्या के बाद मंगलवार सुबह पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) नाम के संगठन की रिलीज सामने आई है। उसमें कहा है कि हम कभी भी और कहीं भी ऐसे हाई प्रोफाइल टारगेट को हिट कर सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर विजिट पर आ रहे गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3  दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। शाह की रैली से पहले जम्मू-राजौरी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

सबसे पहले सुरक्षाबलों ने रूम में आग देखी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहां हत्या हुई, वह घर DG जेल लोहिया के पुराने दोस्त संजीव खजूरिया का है। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। लोहिया अपनी ऑफिशियल सिक्योरिटी के साथ यहां आए थे। लोहिया रात में खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इस दौरान घर में 2 नौकर थे। एक मोहिंदर और दूसरा यासिर। लोहिया ने यासिर से पांव में मसाज करने को कहा था। इसी दौरान मोहिंदर को लोहिया की चीख सुनाई दी। वह गया तो कमरे में आग लगी थी। यासिर ने तकिये से गला दबाकर लोहिया को मारने की कोशिश की। शक की वजह से पास पड़ी सॉस की बॉटल से गला रेतने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले सुरक्षाबलों ने रूम में आग देखी। दरवाजा अंदर से बंद था। वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। शुरुआती जांच में यह यह मर्डर लगता है।

आतंकवाद का नया मॉड्यूल, स्पेशल स्क्वॉड का ऑपरेशन
आतंकवादी संगठन PAFF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राठेर ने प्रेस रिलीज जारी की। इसमें लिखा- हमारी स्पेशल स्क्वॉड ने उदयवाला में इंटेलीजेंस बेस्ड ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हमने जम्मू-कश्मीर के DG जेल एचके लोहिया जैसे हाईप्रोफाइल टारगेट को मार दिया। ऐसे हाई प्रोफाइल ऑपरेशन की यह महज शुरुआत है। यह हिंदुत्ववादी शासन और उसके सहयोगियों को हमारी चेतावनी है कि हम कभी भी और कहीं भी.. टारगेट हिट कर सकते हैं। यह उस शासन के गृह मंत्री को हमारा छोटा सा तोहफा है, जो जम्मू-कश्मीर वििजट पर हैं। हम ऐसे ऑपरेशन जारी रखेंगे।

इस आतंकी संगठन PAFF के बारे में जानिए
PAFF जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी संगठन है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद इस नए आतंकी संगठन का नाम सामने आना शुरू हुआ था। यह आतंकी संगठन गजावत-उल-हिन्द के मारे हुए कमांडर जाकिर मूसा से प्रभावित है।

धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे शाह, 3 दिन का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। वे सोमवार की रात जम्मू पहुंचे। वे बुधवार तक जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। धारा 370 हटने के बाद शाह पहली बार जम्मू पहुंचे हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में ये उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले वे अक्टूबर 2021 में कश्मीर गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *