एवलांच में 30 ट्रैकर्स का दल फंसा, रेस्क्यू टीम ने 8 लोगों को बचाया, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
उत्तरकाशी. उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गयी है। द्रोपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 30 प्रशिक्षणार्थी बर्फ में फंस गये हैं। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये उत्तराखंड के सीएम पुष्करसिंह धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना की मदद मांगी है। इसके बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहत और बचाव कार्य के लिये वायुसेना ने अपने 2 चीता हेलिकॉप्टर को लगाया है। वायुसेना का कहना है कि हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कुछ हेलिकाप्टर को स्टैण्ड बाई मोड पर रखा गया है। पर्वतारोहण अभियान में 33 प्रशिक्षुओं और 7 प्रशिक्षकों समेत 40 लोग शामिल है। अभी तक 3 प्रशिक्षु और 7 प्रशिक्षकों समेत 10 को बचाया गया है।
एवलांच में कुछ पर्वतारोहियों की मौत की भी खबर है। उनकी मौत पर स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया है। ट्वीट करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किये गये पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुःख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनायें।
उत्तरकाशी स्थित नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 30 प्रशिक्षणार्थी हिमस्खलन में फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि डोकरानी बामक ग्लेशियर में बीते 22 सितंबर से प्रशिक्षण चल रहा था । इस दौरान पर्वतारोही ग्लेशियर के बीच में बड़ी दरार में फंसे गए। इनके रेस्क्यू के लिए सेना बुलाई गई है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
