नमीबिया को बताया नाइजीरिया-लम्पी वायरस के लिये चीते हैं जिम्मेदार, भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा

नई दिल्ली. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि पटोले महाराष्ट्र के राहुल गांधी हैं। वह कहते हैं लम्पी वायरस नाइजीरिया से आया है और इसलिये क्योंकि मोदी जी वहां से चीते लेकर आये। अब असल में चीते तो नामीबिया से आये थे। क्या इन्हें यह तक नहीं मालूम नहीं कि नाइजीरिया और नामीबिया अलग देश हैं? कांग्रेूस ने हमेशा ही ऐसे झूठ फैलाये हैं। कोरोना के समय भी इन्होंने ऐसी फर्जी खबरें चलाई थी। इन्हीं लोगों ने कोरोना वैक्सीन को लेकर डर पैदा किया था। अब क्या कांग्रेस उन पर एक्शन लेगी।
वैसे तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नाना पटोले को जवाब देकर सही किया है। साफ कहा है कि चीते नामीबिया से आये थे। नाइजीरिया से नहीं। अब जानकारी के लिये बता दें कि नाना पटोले ने किसानों की बात करते विदेश से आये चीतों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि लम्पी वायरस लम्बे समय से नाइजीरिया में फैल रहा है और चीते भी उसी देश से आये हैं। केन्द्र सरकार ने जानबूझ कर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिये ऐसा किया है। बातचीत के दौरान ने मांग की थी कि सरकार किसानों को पिछले साल 700 रूपये और इस वर्ष 1000रूपये का बोनस दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *