मध्यप्रदेश में सड़क अवैध उत्खनन पकड़ने के मामले में ग्वालियर नम्बर 2
ग्वालियर. रेत, गिट्टी, पत्थर और मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे माफिया तक पहुंचने में जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। हालांकि, खनिज विभाग ने इस वित्त वर्ष के अप्रैल से सितम्बर तक यानी 6 माह में अवैध खनिस परिवहन के 129 मामले पकड़े गये है।
इस कार्यवाही के लिये मप्र के 52 जिलों में ग्वालियर दूसरे नम्बर पर रहा है। यहां से अधिक कार्यवाही सिर्फ देवास में 139 प्रकरण दर्ज किये गये है। वहीं, मुरैना में 84, भिण्ड में 82 शिवपुरी में 78, दतिया में 64 श्योपुर में 26 गुना में 55 अवैध खनिज के मामले पकड़े गये हैं। लेकिन विभिन्न खनिज संपदा का अवैध खनन करने वाले माफिया तक जिम्मेदार अधिकारियों के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। नतीजन, अवैध उत्खनन न कम हो पा रहा है और न बन्द। खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने कहा है कि अवैध उत्खनन पकड़ने मे ंहम प्रदेश में दूसरे नम्बर पर हैं। अभी हम इस कार्यवाही को और तेज करेंगे।
ग्वालियर में कहां कौन सा अवैध खनन
1. रेत: जिले में 10 सरकारी रेत घाट हैं। जिनमें 9 घाट सिंध नदी और एक घाट पार्वती नदी पर है। जिनका ठेका होता है। डबरा में करीब 6 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां से बिना ठेके के रेत निकाली जाती है। 2. काला पत्थर: बिलौआ, पारसेन, बेरजा समेत जिले में 160 खदानें काले पत्थर की हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार ग्वालियर से रोजाना 2200 से 2300 डंपर गिट्टी की सप्लाई होती है। 3. सफेद पत्थर: घाटीगांव क्षेत्र में सफेद पत्थर के कई पहाड़ हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में सिर्फ 5 खदानें चालू हैं। लेकिन इससे कहीं ज्यादा खदान अवैध रूप से घाटीगांव में चल रही हैं। 4. मुरम: जिले के बेहट, बड़ी अकबई, जिगनिया और आंतरी में 4 पहाड़ पर मुरम निकालने की अनुमति है। लेकिन शताब्दीपुरम, उदयपुरा, मोहनपुर, महाराजपुरा डांग स्थित पहाड़ों पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।
ग्वालियर में खदान और कार्रवाई
129 केस बने 6 महीने में।
180 खदान विभिन्न खनिज
1.75 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला।
