खुशखबरी-केन्द्र कर्मचारियों की Pension सिस्टम शुरू और Retirement की उम्र बढ़ाई जा सकती है
नई दिल्ली. कर्मचारियों के लिये जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से एक सुझाव जारी किया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिये और इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिये था।
सीनियर सिटीन की सुरक्षा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर माह कम से कम 2 हजार रूपये का पेंशन दिया जाना चाहिये। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिये बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।
जरूरी भी है स्किल डवलपमेंट
इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर कामकाजी उम्र की जनसंख्या को बढ़ाना है तो इसके लिये सेवा निवृत्ति की आयु को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिये ऐसा किया जा सकता है। रिपोर्ट में 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिये भी स्किल डवलपमेंट की बात भी कही गयी है।
राज्यों सरकारों को नीति बनाना चाहिये
केन्द्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिये जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकें में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिये जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं। लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट
गौरतलब है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के मुताबिक वर्ष 2050 तक भारत में लगभग 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जायेंगे। यानी देश की जनसंख्या लगभग 19.5 प्रतिशत व्यक्ति सेवा निवृत्त की कैटेगरी में या जायेंगे। वर्ष 2019 में भारत की जनसंख्या का लगभग 10 प्रतिशत या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटगरी में है।
