इंदौर में मंगलवार को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका की टिकट ब्लैक करते हुए पुलिस ने दबोचा

इन्दौर. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 क्रिकैट मैच मंगलवार को इन्दौर के होलकर स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच को लेकर इन्दौरवासियों में गजब का उत्साह है। हालांकि इस उत्साह में कुछ लोग बेवकूफ भी बन रहे हैं। दरअसल मैच के टिकटों की कालाबाजारी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा हे। जो मैच के टिकट ब्लैक में बेच रहे थे और साथ ही फर्जी टिकट भी लोगों को महंगे दामों पर बेच रहे थे।
आपको बता दें कि इन्दौर पुलिस को खबर मिली थी कि कल होने वाले भारत दक्षिण अफ्रीका के मैच के टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। टिकट बेचने वाले का नाम और पता भी बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिये जाल बिछाया और पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर आरोपी प्रणय मालपानी के पास पहुंच गया। प्रणय ब्लैक में मैच के टिकट बेच रहा था। वह 738 रूपये का टिकट 3200 रूपये और 2000 रूपये वाला टिकट 12 हजार रूपये में बेच रहा था।

आरोपी ने जैसे ही टिकट मिलने का समय और जगह बताई ग्राहक बनी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी के एक साथी को भी दबोचा। आरोपियों के पास से 7 असली टिकट और 25 टिकटों की रंगीन फोटो कॉपी बरामद की ।यह फोटोकॉपी हूबहू टिकटों की तरह लग रही थी। आरोपियों ने बताया कि वह अब तक 300 टिकट ब्लैक में बेच चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किसी और से ये टिकट खरीदे थे. ऐसे में पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

बता दें कि भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच कल इंदौर में खेला जाएगा।  पहले दो मैचों में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली हैं। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी । होलकर स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों में भारतीय टीम को जीत मिली हैं।  इस मैदान पर टी20 मैच में 260 रनों का उच्चतम स्कोर बना हैं।  रिकॉर्ड को देखते हुए कल के मैच में भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *