MP और UP को जोड़ने वाला NH-719 पुल पर सुधार कार्य की वजह से 15 अक्टूबर तक आवागमन पर रहेगी रोक
भिण्ड. मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला एनएच-719 का चम्बल पुल पर इन दिनों सुधार कार्य चल रहा है। इस पुल के स्लैब में दरार आ चुकी है। इस पुल का सुधार कार्य 3 अक्टूबर तक होना था। परन्तु कार्य में देरी की वजह से 15 अक्टूबर तक पूरा हो सकेगा। तब तक पुल पर से हैवी व लाइट वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
लोक निर्मार्ण विभाग (PWD) उत्तरप्रदेश द्वारा चम्बल पुल का संधारण कार्य कराया जा रहा है। लगभग 50 वर्ष पुराने इस पुल के स्लैब में जगह-जगह दरार आ चुकी थी। पुल की उपरी व नीचे की सतह खराब हो रही थी। इसलिये पुल की रबर, स्प्रिंग आदि में जर्क आ गया था। इन सभी के चलते 2 माह पूर्व हैवी वाहनों पर रोक लगाई गयी थी। लगभग 15 दिन पूर्व लाइट वाहन भी प्रतिबंधित किया गया था। पुल का सुधार कार्य 3 अक्टूबर तक होना था। इसके साथ ही पुल पर आवागमन शुरू किया जाना था। पुल का यह काय्र अधूरा होने से सुधार कार्य की समय सीमा 15 अक्टूबर तक की गयी थी। तब तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
