सूपर्णखा घूमती हुई पंचवटी पहुचती है राम को देखकर हो जाती मोहित
ग्वालियर रामलीला मे श्रीराम पंचवटी में जाकर कुटिया का निर्माण करते है और वहां पर सीता और लक्ष्मण के साथ रहते है। रावण की बहन सूपर्णखा घूमती हुई पंचवटी पहुचती है तथा राम को देखकर मोहित हो जाती है। वह राम से विवाह की बात रखती है, लेकिन अपने विवाहित होने की कह कर श्रीराम लक्ष्मण की ओर भेज देते है।
लक्ष्मण जी के मना करने पर वह क्रोधित हो जाती है तथा माता सीता को खाने के लिए दौडती है। लक्ष्मण अपने तलवार से उसकी नाक और कान काट देते है । सूपर्णखा रोती हुई अपने भाई खर और दूषण के पास पहुचती है और सारी घटना बताती है । जिससे दोनो भाई क्रोधित होते है और अपनी सेना लेकर राम पर आक्रमण करने के लिए सूपर्णखा के साथ चल देते है। रामलीला में आरती पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता रामलीला समारोह समिति के मुख्य संरक्षक मंडल सदस्य ओम प्रकाश अग्रवाल ने की आरती ।
बैजाताल में हुआ केवट संवाद
शनिवार की शाम 5 बजे रामलीला समारोह समिति द्वारा बैजाताल में केवट संवाद का मंचन किया गया है। इसमें केवट भगवान राम को नदी पार कराता है और जब राम केवट को मेहनताना देते हैं तो केवल कहता है भगवन मैंने आपको यहां पार कराया है और जब मैं आपके पास आऊंगा तब आप मुझे पार करा देना।
