LatestNewsUncategorizedराज्यराष्ट्रीय

लापता लड़के का शव जेसी मिल कंपाउंड के टनल में मिला

ग्वालियर. ग्वालियर में पिछले दो दिन से लापता लड़के का शव जेसी मिल कंपाउंड के टनल में मिली है। उसके हाथ-पैर व मुंह टेप से बंधे मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है, जिससे मौत हो गई। बाद में बेहोशी की हालत में उसे टेप से बांधकर टनल में डाल दिया गया। मामले में आरोपी रहे युवक ने खुद ही हत्या का खुलासा किया था।

5 साल छोटे समलैंगिक दोस्त से परेशान होकर 20 साल के युवक ने बुधवार को फांसी लगा ली थी। वह मेकअप आर्टिस्ट था। मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि वह इस लड़के वजह से सुसाइड कर रहा है। जो उसका 5 साल से ना सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहा है, बल्कि ब्लैकमेल भी कर रहा था। बड़ा होने के नाते मेरी बात पर किसी को यकीन नहीं होगा, इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं। इससे पहले वजह बने लड़के को भी खत्म कर दिया है। बुधवार दोपहर लड़के की साइकिल जेसी मिल कंपाउंड के कुएं में पड़ी मिली थी। पुलिस बुधवार से आसपास इलाके की खाक छान रही थी।

पुलिस काे आशंका है कि युवक ने दोस्त और लड़के को बातों में लगा कर कंपाउंड में लाया था, जहां प्लानिंग के साथ उसकी हत्या कर दी। बाद में घर जाकर खुद भी फांसी लगा ली। उसने 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना का ब्यौरा दिया। साहिल ने यह नहीं बताया था कि उसने लाश को कहां छुपाया है, लेकिन साइकिल मिलने के आसपास के स्थान पर पुलिस खोजबीन कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet