हत्या के प्रकरण में फरार 2 बदमाष 2 साथियों सहित गिरफ्तार
पकड़े गये बदमाषों से हत्या, लूट, चोरी व नकबजनी की बारदातों का हुआ खुलासा
पकड़े गये चारों शातिर बदमाषों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपरधिक प्रकरण पंजीबद्व हैं।
बदमाषों में से दो बदमाष थाना ग्वालियर क्षेत्र में हुई हत्या के प्रकरण में फरार चला रहे थे।
उक्त चारों बदमाषों द्वारा विगत दिनों थाना मुरार क्षेत्र के बंसीपुरा में मोटर सायकिल लूट की घटना कारित की थी।
ग्वालियर। लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मणाप्पुरम गोल्ड में चोरी का प्रयास व बंसीपुरा में मोटर सायकिल लूट की घटना कारित करने वाले बदमाषों को भोपाल के थाना छोला मन्दिर क्षेत्र के भानपुरा में देखा गया है।
क्या है मामला
भोपाल के थाना छोला मन्दिर क्षेत्र स्थित भानपुरा भेजा गया। पुलिस टीम को तस्दीक के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी भागनपुर में 80 फुटा रोड क्षेत्र में देखे गये हैं। पुलिस टीम को 80 फुटा रोड क्षेत्र मेें बताये हुलिये के 4 संदिग्ध लोग दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होने थाना मुरार क्षेत्र में मणाप्पुरम गोल्ड में चोरी का प्रयास एवं बंसीपुरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया।
पकड़े गये चारों शातिर बदमाषों को भोपाल से ग्वालियर लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो पकड़े गये बदमाषों में से 2 के द्वारा थाना ग्वालियर क्षेत्र में हत्या की घटना करना भी स्वीकार किया गया जिसमें वह घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। इसके अलावा इन लोगों के द्वारा थाना मुरार क्षेत्र में 3, थाना हजीरा क्षेत्र में 2, थाना गोले का मन्दिर क्ष़्ोत्र में 1 नकबजनी एवं थाना मुरार क्षेत्र में 1 लूट की बारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया।
बदमाषों ने पूछताछ में यह भी बताया कि मुरार क्षेत्र में हुई मोटर सायकिल लूट की घटना में हम चारों लोग शामिल थे तथा मणाप्पुरम गोल्ड में चोरी के प्रयास की घटना में हमारे 2 साथी शामिल थे। पकड़े गये बदमाषों की निषादेही पर पुलिस द्वारा मुरार क्षेत्र से लूटी गई पल्सर मोटर साइकिल को बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए शातिर अपराधी के संबंध में ज्ञात हुआ कि यह लोग पूर्व में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा महाराष्ट्र के नागपुर, गोंदिया आदि जिलों में गंभीर वारदात कर चुके हैं। गिरोह के सदस्यों पर 25 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पकड़े गये बदमाषों से अन्य वारदातों में पूछताछ की जा रही है
उक्त बदमाषों की गिरफ्तारी से ग्वालियर जिले की चोरी, नकबजनी व लूट सहित 7 बारदातों का हुआ खुलासा एवं थाना ग्वालियर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में फरार चल रहे 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी। उक्त पकड़े गये चोरों को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर उनसे जिले में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जायेगी।

