सिंधिया -विजयवर्गीय के बाद शिवराज और ताई के बीच गुफ्तगू,सुमित्रा महाजन के लिये सीएम ने इंदौर भेजा हेलीकॉप्टर

ताई से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार दोपहर में भाजयुमो के राहुल कोठारी के घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद ताई सीएम के हेलीकॉप्टर से इंदौर लौट आईं।इन्दौर. पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) ने बुधवार को भोपाल में सीएम शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। ताई के लिये सीएम ने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर इन्दौर भेजा था। जिसमें बैठकर वह भोपाल आयी। ताई और सीएम के बीच कई मुद्दों पर लम्बी बातचीत हुई। इसके बाद ताई गुरूवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिली। इस मुलाकात को औपचारिकता बताते हुए ताई के नजदीकियों ने दावा किया है कि इंदौर में अहिल्या स्मारक ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन, जमीन आदि को लेकर चर्चा हुई है।

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भोपाल पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से लंबे समय बाद की मुलाकात की।
ताई की सीएम और वीडी शर्मा से मुलाकात को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाये हो रही हे। दरअसल, पिछले दिनो कैलाश विजयवर्गीय और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुगलबंदी देखी गयी है। दोनों एक -दूसरे को प्रमोट करते दिखाई दिये। पश्चिम बंगाल के प्रभार से फ्री होकर विजयवर्गीय अभी इन्दौरम में ही है। ऐसे में इन्दौर कानया पॉवर सेंटर कहां होगा। यही अटकले अधिक हैं। ऐसे में ताई की इन मुलाकातों के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहंे हैं।

वीडी शर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय से पितृ पर्वत पर जाकर मुलाकात की थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उनके साथ थे।
हिल्या ट्रस्ट के बहाने मराठी वोट बैंक पर नजर
पिछले साल सीएम शिवराज ने इन्दौर में अहिल्या स्मारक बनाने की घोषणा की थी। इसके लिये ताई को सीएम से ट्रस्ट और जमीन आवंटन के संबंध में चर्चा करनाी थी। लेकिन ऐसा बताया यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अहिल्या स्मारक के बहाने मराठी वोट बैक को साधे रखना चाहती है। सीएम ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि जल्द ही इस काम को गति दी जायेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इंदौर में मराठा और महाराष्ट्रीयन दोनों वोट बैंक है। सिंधिया मराठा हैं तो महाजन महाराष्ट्रीयन। दोनों की मराठी वोट बैंक में पैठ हैं। इन्दौर की राजनीति में यदि विजयवर्गीय और सिंधिया का पावर सेंटर आकार लेता है तो शिवराज सुमित्रा महाजन के जरिये अपनी ताकत भी हमेशा की तरह बरकरार रख सकते हैं।
सीएम ने ताई को दिया था निमंत्रण
बुधवार को सीएम दोपहर का ओंकारेश्वर से खजुराहों जाने के लिये इन्दौर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार इससे पहले ही सीएम और ताई के बीच सौजन्य भेंट को लेकर चर्चा हो चुकी थी। जिसमें सीएम ने उन्हें भोपाल निवास पर आमंत्रित किया था। दोपहर को सीएम के निर्देश पर महाजन के साथ उनके निज सहायक राजेश मिश्रा व ताई के खास समर्थक व पूर्व एमआईसी सदस्य सुधीर देड़गे उसी हेलीकॉप्टर से भोपाल पहुंचे। फिर शाम को 7 बजे मुख्यमंत्री जब भोपाल लौटे तो दोनों के बीच लगभग एक घंटो चर्चा हुई।

इधर जबर्दस्त राजनीतिक सरगर्मी व समीकरण
महाजन की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में काफी सरगर्मी है। कई प्रकार की अटकलें व कयास लगाए जा रहे हैं। इसे नए राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल निगम चुनाव के पहले से लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री लवकुश चौराहे पर 6 लेन फ्लाईओवर के भूमिपूजन में आ चुके हैं। इतनी बार आने के बावजूद महाजन ने किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। पिछले माह 10 दिन में मुख्यमंत्री दो बार इंदौर के कार्यक्रमों में आए, तब भी महाजन की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। हालांकि इस दौरान महाजन का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था और वह एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट भी रही।

इस बीच वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात और भोजन, फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का पितृ पर्वत पर जाकर पूजा-अर्चना और विजयवर्गीय से चर्चा की भी काफी सरगर्मी रही। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा भी हुआ। इन समीकरणों से राजनीति अटकलें तेज हुई तथा प्रदेश में नेतृत्व पर परिवर्तन को लेकर भी हलचल हुई। हालांकि अभी सबकुछ ‘ठीक’ है, लेकिन महाजन की मुख्यमंत्री से मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *