पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पीडि़ता ने आत्महत्या का मन बनाया तो दोस्त ने की काउंसिलिंग

ग्वालियर. 17वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। 2 दिन पूर्व छात्रा के दादा का निधन हुआ है। घर मेंकाफी मेहमान थे। छात्रा आंगन में सो रही थी, उसे डर लगा तो वह पिता कमरे में पहुंच गयी। आधी रात को पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह कमरे से निकली और खुदकुशी का मन बनाया। पड़ोस में रहने वाले दोस्त को कॉल किया तो उसने समझदारी दिखाते हुए उसकी काउंसिलिंग की। उसे थाने आने को कहा। छात्रा रात को ही बहोड़ापुर थाने पहुंची और पीछे से नाबालिग का पिता भी थाने आ गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला

बहोडापुर निवासी 17 वर्षीय कविता (बदला हुआ नाम) 12वीं की छात्रा है। उसने बताया – दादाजी का देहांत होने से घर में काफी मेहमान थे। मैं बाहर आंगन में अपनी बहन के साथ सो रही थी। करीब रात 12 बजे केडर लगा तो कमरे में चली गई। वहां पिता छोटे भाई के साथ सो रहे थे। डर के चलते मैं पिता और भाई के बीच में सो गई। कुछ देर बाद मुझे अहसास हुआ कि पिता ने मेरा पैर अपने पैर पर रखा है। फिर वे शरीर पर हाथ फेरने लगे। पिता ने गलत हरकत शुरू कर दी। डर के कारण मेरी आवाज नहीं निकल रही थी। पिता ने मेरा हाथ पकड़कर अपने ऊपर रखा और बोले कुछ फील हुआ। अब मुझसे रहा नहीं गया और मैं वहां से भाग गई। बाहर आकर पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त को बताया।
छात्रा ने आत्महत्या का मन बनाया तो दोस्त ने समझाया
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने पिता की इस हरकत से हताश होकर आत्महत्या का मन बना लिया था। लेकिन उससे पहले उसने पड़ोस में रहने वाले अपने बेस्ट फ्रेंड को कॉल किया। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ गलत हरकत की है। अ बवह जीना नहीं चाहती है, दोस्त ने उसे समझाया कि गलत कदम नहीं उठाये, इसमें उसका कोई दोष नहीं है। दोस्त ने अपने बड़े भाई सेबात की तो उसने बहोड़ापुर थाने पहुंचने को कहा। एसएसपी अमित सांघी को फोन करने पर बहोड़ापुर पुलिस ने तत्काल बेटी शिकायत पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया।
पिता ने मानी गलती
घटनाक्रम का पता चलते ही पिता को पुलिस ने थाने बुलाया। उसने बताया कि उससे गलती हो गयी है। आरोपी के घर के पास ही किराने की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के बयान लेने के बाद मेडीकल भी करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *