मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने 27 दिव्यांगों दी मोटराइज्ड ट्राइसिकल
ग्वालियर. सामाजिक न्याय विभाग और विधायक निधि संयुक्त सहयोग ने मंगलवार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रकरण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अपने निवास पर रोली और चावल से तिलक के साथ-साथ मिष्ठान का डिब्बा सहित चलने फिरने में असमर्थ 27 दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की।
हेलमेट पहनाये मंत्री ने
27 दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान के करने मौके पर मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने 27 दिव्यांगजनों को अपनी ओर हेटमेट भी दिये, मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने बताया कि दिव्यांगों को हेलमेट पहनाये, मिष्ठान का पैकेट सौपने के बाद पुष्पाहारों से स्वागत करने के बाद सम्मानपूर्वक तरीके मोटरराइज्ड ट्राईसिकल पर बिठाकर रवाना किया।
मोटरराइज्ड ट्राईसिकल की कीमत 42 हजार रूपये
प्रत्येक मोटरराइज्ड ट्राईसिकल की कीमत 42 हजार रूपये है। जिसमें विधायक निधि और सरकार के समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के संयोजन से दिब्यांगों को यह मोटरराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराई गयी है। मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने कहा है कि रोजमर्रा की जिंदगी में चलने फिरने असमर्थ थे लेकिन अब किसी सहराने की जरूरत नहीं है। दिव्यांग बोले हम सब सरकार एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भारतसिंह कुशवाह के प्रति विशेषरूप् से शुक्रगुजार हैं।
