PM SHRI School-पीएम श्री स्कूल योजना के तहत अपग्रेड होंगे स्कूल-पीएम नरेन्द्र मोदी

भोपाल. PM SHRI School प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर बड़उ ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि देशभर में 14,500 पीएमश्री स्कूल बनाये जायेंगे। इसमें कुछ पुरासने स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा और कुछ नये स्कूल बनेंगे। यह मॉडल स्कूल बनेंगे और नयी शिक्षा नीति को आगे ले जायेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की बात शिक्षकों के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में की हैं।
क्या है पीएम श्री योजना
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जून 2022 में पीएम श्री योजना की शुरूआत की घोषणा की थी। जिसके अनुसार, पीएमश्री स्कूलों के लिये नया इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के बजाये पुराने सरकारी स्कूलों को ही अपग्रेड किया जायेगा। इनका संचालन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन पर होगा। यह केन्द्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किये जायेंगे। जरूरत के मुताबिक, सरकारी स्कूलों के परिसर और ढांचे को सुंदर, मजबूत, आकर्षक बनाया जायेगा। पीएम श्री स्कूलों पर आने वाला खर्च केन्द्र सरकार वहन करेगी। हालांकि, राज्य सरकार पर निगरानी की जिम्मेदारी होगी।
मोदी ने ट्वीट कर कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस पर मुझे एक नयी पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास किया जायेगा। यह सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति कीपूरी भावना समाहित होगी।
पीएम श्री स्कूल कहां खोले जायेंगे
प्रधानमंत्री मोूदी के निर्देश पर देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूलों की स्थापना की जायेगी। ताकि सामान्य लोगों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा का मौका मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिये दूर ना जाना पड़े। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले के एक-एक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *