जीवाजी विश्वविद्यालय के 56 वें स्थापना दिवस -सफाई कराकर और सैनिटाइज कराये गये सभी विभाग
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के 56 वें स्थापना दिवस के मौके पर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये गये लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छता परिसर रखने के लिये सफाई अभियान और नगरनिगम के सहयोग से सभी विभागों को सैनिटाइज कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने यह जानकारी दी।
डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और रजिस्ट्रार आनंद मिश्रा ने सभी हौंसला अफजाई करने के लिये सभी विभागों का निरीक्षण किया। छात्रों के प्रवेश के लिये अभिभावकों को परिसर में आना होगा और उनके सामने विश्वविद्यालय परिसर साफ सुथरा दिखाई दें इसलिये सभी विभागों में सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइज कराया गया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस में सभी कर्मचारियों के बीच स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया। यह सफाई अभियान सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक चलाया गया।
