चुनाव में किसान लट्ठ लेकर तैयार खड़ा मिलेगा-जीतू पटवारी
इन्दौर. पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने शुक्रवार को अपने उन पुराने साथियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि मैं मिस्टर विभीषण और अपने पूर्व साथियों से कहना चाहता हूं कि हमने जो चुनाव के पहले किसानों से 2 लाख कर्जामाफी का वादा किया था, उसे पूरा करें। नही तो चुनाव में जब आप जायेंगे तो किसान लट्ठ लेकर आपके स्वागत के लिये तैयार खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बदली है, सत्र नहीं। इसलिये किसानों की कोई गलती नहीं है, उनका कर्ज माफ होना चाहिये।
