अलगे हफ्ते 22 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल करने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जल्द ही वे कैबिनेट का विस्तार करेंगे और संभावना है कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो अलगे हफ्ते लगभग 22 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जा सकती है।
कई दावेदारों ने भोपाल की दौड़ लगाई
इस बीच मंत्री पद के दावेदारों ने भी मुख्यमंत्री और संगठन प्रमुख वीडी शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से बातचीत की। शुक्रवार का दिन भाजपा की सियासत के लिए बड़ा गहमी भरा रहा। मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट के साथ ही कई दावेदारों ने भोपाल की दौड़ लगा दी। जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सुहास भगत से मुलाकात की। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी बातचीत केवल सागर जिले के उपचुनाव को लेकर हुई।
दावेदारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई
जानकारी के अनुसार मंत्री पद के दावेदारों को लेकर मुख्यमंत्री और संगठन नेताओं के बीच चर्चा भी पूरी हो गई है। दावेदारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। संभावना है कि शपथ की तारीख तय करने से पहले मुख्यमंत्री एक बार दिल्ली जा सकते है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी सक्रिय कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच भोपाल में सक्रिय रहे।
