भारत के रूख से पीओके निवासियों में भारी उत्साह, कर रहे पाकिस्तानी सेना का विरोध

नई दिल्ली. पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमें आतंकवादियों और आईएसआई के आकाओं के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गयी है। लिपा वैली में स्थानीय निवासियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध शुरू कर दिया गया है। लिपा वैली आतंकवादियों का एक बड़ा लांच पैड है। जहां इस समय भी 20 से अधिक आतंकवादी घुसपैठ के इंतजार में बैठे है। लिपा उन जहां में से एक है जहां 29 सितम्बरि 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पर कर आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैम्पों पर हमले कर उनको ध्वस्त कर दिया गया था।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कि इन लांच पैड्स पर जमा आतंकवादियों पर भारतीय सेना हमले करती है और उसमें गांव वालों के जानमाल का नुकसान होता है उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर गोलीबारी के लिये उनके घरों का उपयोग कर ती है। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में उनके मकान तबाह हो जाते हैं निवासियों का यह भी कहना है कि आतंकवादियों की लगातार मौजदूगी के कारण से उनके बच्चों पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। पीओके के लोग काफी लम्बे समय से पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की मौजदूगी का विरोध करते हैं। कोरोना महामारी की शुरूआत में पाकिस्तानी सेना ने पीआके में ही अपने सैनिकों और आतंकवादियों के लिये क्वारंटाइन सेंटर्स बनाये थे जिसका पीओके में काफी विरोध हुआ था। हाल ही में पीओके को लेकर भारत के कड़े रूख से वहां के निवासियों में उत्साह है और वह खुलकर पाकिस्तान के विरोध में सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *