मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में जुटी एसटीएम टीम
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीती रात 12.30 बजे पुलिस मुख्यालय 112 के वाट्सएप नंबर से जान से मारने की धमकी का मैसेज मिला है जिसमें सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मैसेज की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन दोनों हरकत में आ गए है। इस मामले की एफआईआर गोमतीनगर थाने में दर्ज कर ली गई है साथ ही यूपी एसटीएफ को इस गंभीर मामले की जांच सौंप दी गई है।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी वाले मैसेज की जानकारी होने पर अधिकारी फौरन हरकत में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर आईपीसी की धारा 505, 506 और 507 पर दर्ज की गई है।
रात 12.32 वाट्सऐप मैसेज में लिखा, योगी को बम से मारने वाला हूं
वहीं अब इस बात की छानबीन की जा रही है कि यह नंबर किसका है। पता चला है कि 8828453350 मोबाइल नंबर से ये धमकी वाला मैसेज आया है। 21 मई की रात 12.32 वाट्सऐप मैसेज में लिखा था कि योगी को बम से मारने वाला हूं, मुसलमानों के जान के दुश्मन हैं वो। जानकारी के अनुसार सीएम योगी बेहद सख्त सुरक्षा घेरे में रहते है उनकी सुरक्षा में 24 घंटे कमांडो जवान तैनात रहते है ताकि कोई सेंध न लगा सके। योगी आदित्यनाथ जब सांसद थे तब भी उनकी सुरक्षा बेहद सख्त थी।
