ई-टिकट दलालों के ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर. लॉकडाउन-4 शुरू हो चुका है और लॉकडाउन-3 के दौरान रेलवे द्वारा राजधानी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करते ही ई-टिकट बनाने वाले अवैध दलाल टिकट की कालाबाजारी करने के लिए सक्रिय हो गए है। ऐसे अवैध दलालों पर लगाम लगाने के लिए मुख्य सुरक्षा आयुक्त से मिले निर्देश के बाद आरपीएफ निरीक्षक द्वारा गठित की गई तीन टीमें शहर में आईआरसीटीसी के अधिकृत लाइसेंस धारक एजेंटों के ठिकानों पर जा पहुंचे लेकिन लॉकडाउन के चलते इन एजेंटों के ठिकानों पर ताले पड़े मिले।
आरपीएफ निरीक्षक एएस पाण्डे ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर रखा है। लॉकडाउन के दौरान देश के दूसरे शहरों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए रेलवे ने 12 मई से राजधानी एक्सप्रेस के समकक्ष सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू किया है साथ ही 1 जून से एक सैकड़ा नॉन एसी ट्रेनों के संचालन करने के लिए टिकटों की बुकिंग ई-टिकट के माध्यम से आज से शुरू की है। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री 7 दिन तक अग्रिम टिकट बुक करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *