दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेक्टर पर 25 मई से फ्लाइट्स बुकिंग शुरू
भोपाल. 25 मई से देश में घरेलू उड़ान शुरू हो रही है और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फाइनल एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत गाइडलाइंस जारी कर दी है। नए नियम के अनुसार एयरपोर्ट पर अब पैसेंजर्स को 2 घंटे पहले पहुंचना होगा साथ ही अब उन्हें बोर्डिंग पास लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह कुछ अन्य बदलाव किए गए है।
वहीं 25 मई से घरेलू उड़ान के लिए इंडिगो ने 21 मई देर रात दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेक्टर पर 25 मई से फ्लाइट्स बुकिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से शुरूआती किराया 4310 रु. है। दिल्ली से ये उड़ान 25 मई को दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर शाम 3.20 बजे भोपाल पहुंचेगी और वापसी में शाम 4 बजे भोपाल से रवाना होकर यह उड़ान शाम 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। भोपाल सेक्टर पर 25 मई से फिलहाल यही इकलौती उड़ान शुरू हुई है। एयर इंडिया ने फिलहाल 25 मई के लिए किसी रूट पर बुकिंग शुरू नहीं की है।
