PIA प्लेन क्रैश- 98 यात्री मारे गये
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के करांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक यात्री प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हो गया है। विमान लाहौर से करांची जा रहा था और इसमें 100 से अधिक यात्री सवार थै लैडिंग से पूर्व यह हादसा हुआ है। विमान रिहायशी इलाके मॉडल टाउन में जा गिरा जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी है। कई घरों में नुकसान पहुंचा है। रिहायशी इलाके में कई घरों में आग लग गयी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है फायर ब्रिगेड की गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

चारों ओर धुआं ही धुआं
विमान हादसे के बाद चारों ओर सिर्फ धुआं ही धुआं ही दिखाई दे रहा है। गाडि़यों में आग लग गयी है इस हादसे मे जान माल के काफी नुकसान होने का अंदेशा है। घरों से लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।
98 यात्री मारे गये
इंजन फैल होने की वजह बताई जा रही है प्लेन क्रैश हुआ है। जहां प्लेन क्रैश है वह मॉडल टाउन रिहायशी इलाका है। पाकिस्तानी एयरवेज का प्लेज है। जिसमें 98 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।
