हाइवे पर दौड़ते ट्रक में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान

ग्वालियर. ग्वालियर में आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहार के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और उसमें आग भड़क गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है। ट्रक में प्लास्टिक दाना भरा था। इसलिए आग और तेजी से फेल गई। तत्काल राहगीरों ने मामले की सूचना दमकल दस्ते को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रक सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर से प्लास्टिक दाना भर कर इंदौर क ओर जा रहा एक ट्रक आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहार बड़ागांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्वालियर हाइवे से इंदौर की तरफ जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह ट्रक प्लास्टिक का दाना लेकर इंदौर की तरफ जा रहा था। देखते ही देखते इस ट्रक को आग ने पूरी चपेट में ले लिया। तभी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और ट्रक की लपटों में घिरे ट्रक को बुझाने के लिए एक घंटे मशक्कत करना पड़ी। करीब एक घंटे पानी फायरिंग करने बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ट्रक को लापरवाही से तेज चलाते हुए ले जा रहा था जिसका टायर फट जाने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गया और शार्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। फिलहाल इस आग में ट्रक सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *