LPG सिलेंडर के दाम 7 हजार रुपये तक पहुंचे, ईरान से 17 अक्टूबर से गैस सप्लाई बंद होने का दावा

नई दिल्ली. पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ गई है। 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढकर 7000 रुपए हो गई है। दरअसल ईरान से पाकिस्तानी रुपए से बढकर 7000 रुपए हो गई है। दरअसल ईरान से पाकिस्तान को होने वाली एलपीजी की सप्लाई रूक गई है। दोनों देशों के बीच दो अहमत सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद है। रॉयटर्स के अनुसार दोनों देशों ने इसकी अलग-अलग वजह बताई है। पाकिस्तान ने बताया कि उसने सुरक्षा चिंता और तस्करी रोकने के लिए यह सीमा बंद की है। वहीं ईरान ने इसकी तकनीकी वजह बताई है। पाकिस्तान अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रूकने से आम लोगों की परेशानी बढ गई है।


ओमान व इराक से भी आयात प्रभावित
पाकिस्तान अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ईरान के अलावा इराक और ओमान से भी गैस आती है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार देश में हर दिन करीब 6500 से 7000 टन एलपीजी की जरूरत होती है। इसमें से 2000 से 2500 टन गैस देश में तैयार होती है जबकि बाकी जरूरत आयात से पूरी की जाती है। लेकिन होर्मूज स्ट्रेट में ईरान जंग के कारण आई रूकावट से इन इराक और ओमान से होने वाला आयात भी प्रभावित हुआ है।
सरकारी कीमत से दोेगुने से ज्यादा दाम पर बिक रहे सिलेंडर
पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण ने 11.8 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3296 पाकिस्तानी रुपए तय की है। इसके बावजूद बाजार में सिलेंडर सरकारी कीमत से दोगुने से भी ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे है। पाकिस्तान एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान खोखर के अनुसार बलूसिस्तान में 12 किलो का सिलेंडर करीब 7000 रुपए, लाहौर में 7500 रुपए और स्कर्दू में 8200 रुपए तक में बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *