ग्वालियर के MLB कॉलेज में कार से उत्पात, छात्रा पर फब्तियां कसीं; टक्कर से सुरक्षा गार्ड घायल
ग्वालियर. एमएलबी कॉलेज में सिरफिरे कार सवार के उत्पात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वह छात्रा पर फबती कस रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बेरीकेड में टक्कर मार दी जिससे सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उसके मुंह और सिर में चोट लगी है। इस मामले में कंपू थाने में फरियादी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी छात्रा के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला तो उसके पिता को थाने में बैठा लिया उनसे पूछताछ चल रही है।
क्या है पूरा मामला
कॉलेज में पढने वाला छात्र निशांत शर्मा बिना नंबर की कार लेकर कॉलेज में पहुंच गया था। कॉलेज के अंदर कार ले जाने पर प्रतिबंध है फिर भी वह सारे नियमों को ताक पर रखकर कार लेकर अंदर पहुंच गया। तेज रफ्तार में वह छात्राओं के सामने से कार निकाल रहा था। एक छात्रा पर उसने फबती कसी, इसके बाद दूसरे छात्रों ने उसे टोका तो कार तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। उसने सुरक्षा गार्ड को कुचलने की कोशिश की फिर बेरीकेड में टक्कर मार दी। बेरीकेड में टक्कर लगने से सुरक्षा गार्ड भी उछलकर गिरा और उसके भी चोट लगी है। इस मामले में गौरव मौर्य की ओर से कंपू थाने में छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
