आठवें वेतन आयोग और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली में जुटेंगे कर्मचारी

रायपुर. 8वें वेतन आयोग को समयबद्ध लागू करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, महंगाई भत्ते के लंबित भुगतान और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन करेंगे। शनिवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। लांबा ने कर्मचारियों से अपने अधिकारों की लडाई के लिए एकजुट होने की अपील की।
रैली की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, न्यूनतम वेतन और पेंशन में वृद्धि, निजीकरण पर रोक, मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को निरस्त करना तथा कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शामिल हैं। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने संगठन के संघर्षों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारी हितों के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आठवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने और प्रदेश में कर्मचारियों से संबंधित लंबित घोषणाओं को लागू कराने की जरूरत बताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *