भाग्य प्रबल है, उसके आगे मुख्यमंत्री का पद छोटा, बनना है तो बन जाएंगे: मंत्री गोपाल भार्गव
सागर. सागर जनपद पंचायत के रगोली गांव में आयोजित किसान सम्मेलन को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। यहां कृषि सम्मेलन को संबाेधित करते हुए श्री भार्गव ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन उनका भाग्य बहुत प्रबल है, उसके आगे मुख्यमंत्री का पद बहुत छोटा है। देखेंगे यदि कुछ होता तो। उन्होंने कहा कि किसी बात के प्रति अासक्त ज्यादा होना नहीं चाहिए। पर सब अपने आप हाे जाता है। अभी जो मुख्यमंत्री जी हैं और प्रदेश में जितने भी नेता है, वो मुझसे बाद राजनीति में आए हैं। वो मुझसे जूनियर हैं। इस लिहजा से आपको विश्वास आपने अपनी आत्मा की आवाज को कहा है। आत्मा की आवाज निकली है, अपने आप पूरी हो जाएगी। बनना होगा तो बन जाएंगे।
रगोली गांव में किसान सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनी व उनका मौके पर निराकरण कया। पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री भार्गव ने किसानों को कृषि उपकरण बांटे। इस मौके पर श्री भार्गव ने कहा कि रगोली ग्राम पंचायत के लिए विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अब रखवाली ग्राम पंचायत एक माडल ग्राम पंचायत के रूप में देखी जाएगी। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा किया गया। इसमें आसपास के ग्राम पंचायत के लोग एवं ग्राम के ही लोग काफी संख्या में पहुंचे और मंत्री भार्गव का वक्तव्य सुना और जो भी शिकायत दी थी तो अधिकारियों के द्वारा निराकरण किया गया। ग्राम पंचायत के लोगों का जिस में उपस्थित रहे। इस मौके पर जनपद सीईओ मनीषा चतुर्वेदी, सहायक उपयंत्री एसके विश्वकर्मा, उपयंत्री प्रभूदास चढ़ार, पीसीओ एमएल चौधरी, आवास बीसी संजय जारोलिया, उपयंत्री अनिल श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी विभाग अनूप सराफ, सरपंच मनोज लोधी, सचिव सुनील दत्त तिवारी, सहायक सचिव संतोष साहू, उप सरपंच भगवान सिंह लोधी, अनिल लोधी, नरेश लोधी आदि मौजूद थे।
