मप्र में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्तियों के भी संकेत
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंगलवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों की नियुक्तियां जल्द होने के आसार बढ़ गए है। प्रदेश में 13 महीने बाद होने वाले चुनावों के मद्देनजर खाली पदों को भरा जाएगा। इसके संकेत मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मिले। जेपी नड्डा से मिलने के बाद सीएम ने कहा कि जेपी नड्डा ने प्रदेश में होने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में आने की स्वीकृति दी है।
सीएम शिवराज ने दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। यहां प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में बताया इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। शिवराज सिंह के संसदीय बोर्ड से बाहर होने के बाद ये पहली मुलाकात होने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। ये माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के खाली पद और निगम मंडल में नियुक्तियों पर बताई हुई। प्रदेश मंत्रिमंडल में चार पद खाली है जिन्हें विस्तार के साथ भरा जा सकता है।
इमरती, गिर्राज दंडोतिया व रघुराज हार गए थे चुनाव में
प्रदेश में 3 मंत्री पद इमरती देवी, गिर्राज इंडोतिया और रघुराज कंषाना के चुनाव हारने से खाली है। एक पद पहले से खाली था। निगम मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां भी जल्द होने के आसार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हाल में इसके संकेत दिए थे।
