महंगाई भत्ता -दीवाली से पहले केन्द्र कर्मचारियों महंगाई भत्ता और राहत में होगी वृद्धि?

दिवाली पर मिलेगा गिफ्ट? 

नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि का इंतजार है। दीवाली 8 नवम्बर को मनाई जायेगी। दीवाली से पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। अगर महंगाई भत्ता बढ़ता है तो इससे कर्मचारियों की मंथली सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन दोनों में इजाफा हो सकता है।
महंगाई भत्ते की वृद्धि के साथ ही जुलाई से लागू होने वाली वृद्धि के लिये एरियर मिलने की संभावना भी रहेगी। हालांकि अभी यही सवाल पूछे जा रहे हैं। क्या केन्द्र सरकार दीवाली से पहले महंगाई भत्ता वृद्धि 2026 का ऐलान करेगी? फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आयी है।
दीवाली से पूर्व मिलेगा महंगाई भत्ता
केन्द्रीय कर्मचारियों -पेंशनर्स को महंगाई राहत देने के लिये सरकार आमतौर पर वर्ष में 2 बार महंगाई भत्ता-राहत में बदलाव करती है। पहला संशोधन जनवरी से और दूसरा जुलाई से प्रभावी माना जाता है। जुलाई 2026 के बदलाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दीवाली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है। हालांकि, दिवाली से पहले इसका ऐलान होना तय नहीं है. सरकार कई बाद दिवाली के बाद भी महंगाई भत्ता जारी कर चुकी है. लेकिन ज्‍यादातर दिवाली के समय ही भत्ता-बोनस से जुड़ी चीजों का ऐलान होता रहा है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?
पिछले महीनों के महंगाई आंकड़ों को देखें तो जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3 फीसदी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो सकता है. इसी तरह डीआर को लेकर भी बढ़ोतरी हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *