एक हजार करोड़ की मदद- संकट की घड़ी पूरा देश आपके साथ है-पीएम मोदी
कोलकाता. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में आये अम्फान तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा किया, उनके साथ सीएम ममता बनर्जी भी थीं। इसके बाद पीएम ने राज्य को एक हजार करोड़ रूपये की मदद देने की घोषणा की। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि तूफान से नुकसान कम से कम हो इसके लिये राज्य और केन्द्र सरकार ने प्रयास किये। इसके बावजूद 80 लोगों का जीवन नहीं बचा पाये। इसका हमें दुःख है। इस संकट की घड़ी में जिन्होंने अपनों को खोया हम उनके साथ हैं। एग्रीकल्चर, पॉवर सेक्टर और व्यापार का भी नुकसान हुआ है। लोगों के घर उजड़े हैं, हमारा काम अब उनकी मदद करना हैं। सरकारें इसके लिये हर संभव प्रयास करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि ममता जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मिलकर काम करने का प्रयास किया है आज देश के लिये गौरव की बात हैं। राजाराम मोहन राय की जयंती हैं। इस बीच बंगाल में होना मेरे मन को छू लेने वाली बात है। इस संकट की घड़ी में इतना ही कहूंगा कि राजाराम मोहन राय हमें आर्शीवाद दें ताकि हम मिलकर काम करें। मैं बंगाल सरकार को विश्वास सदिलाता हूं कि संकट की घड़ी में पूरा देश आपके साथ है। इस घड़ी में सबसे मिलने आया हूं। लेकिन कोरोना की वजह से सभी नागरिकों से नहीं मिल पा रहा हूं। यहां से ओडिशा जा रहा हूं। बंगाल के लिये एक हजार करोड़ रूपये की तुरंत मदद दी जा रही है।
पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा है
पीएम मोदी ने कहा है कि पिछले वर्ष मई में लोकसभा चुनावों की व्यस्तता थी, तब ओडिशा में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटा था, ठीक एक वर्ष बाद आये चक्रवात से तटीय इलाके खासे प्रभावित हुए हैं। मैं पश्चिम बंगाल के अपने भाई -बहनों को विश्वास दिलाता हूं। कि पूरा देश उनके साथ है जल्द ही केन्द्र की एक टीम भेजी जायेगी जो अम्फान तूफान से हुए नुकसान की डिटेल रिपोर्ट पेश करेगी और लोगों के पुर्नवास और पुनर्निर्माण से संबंधित सभी मसलों पर विचार करेगी।
